Breaking information

भारत का नये सेना प्रमुख

 

जनरल धीरज सेठ भारत के नए सेना प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने भारतीय थल सेना की जिम्मेदारी 30 जून से संभाली है। सेना प्रमुख का पद भारत की सुरक्षा व्यवस्था में बहुत बड़ा महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि सेना प्रमुख देश की थल सेना का नेतृत्व के आलावा सैनिकों की रणनीति, प्रशिक्षण तथा आधुनिकीकरण से जुड़े बड़े फैसलों में मुख्य भूमिका निभाते हैं।

जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के अनुभवी अधिकारी हैं। मैं बता दू वे आर्मर्ड कोर से जुड़े रहे हैं। आर्मर्ड कोर में टैंक और बख्तरबंद वाहनों से जुड़ी सैन्य क्षमताओं का संचालन किया जाता है। अपने लंबे सैन्य करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया है।

सेना प्रमुख बनने से पहले वे उप सेना प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) के पद पर कार्यरत थे। इस पद पर रहते हुए उन्होंने सेना की योजनाओं, ऑपरेशन और संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान दिया। उन्हें सैन्य रणनीति, नेतृत्व और सेना के आधुनिकीकरण से जुड़े मामलों का अनुभव है।हम जानते हैं कि भारत की थल सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक है। सेना प्रमुख के सामने कई बड़ी जिम्मेदारियां होती हैं, जैसे सीमा सुरक्षा को मजबूत रखना, सैनिकों की तैयारी बनाए रखना, नई तकनीक को सेना में शामिल करना और भविष्य की चुनौतियों के लिए सेना को तैयार करना।

आज के समय में युद्ध का स्वरूप बदल रहा है। अब केवल हथियारों से नहीं बल्कि तकनीक, ड्रोन, साइबर सुरक्षा और आधुनिक युद्ध प्रणाली से भी मुकाबला होता है। ऐसे समय में सेना प्रमुख की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

जनरल धीरज सेठ के नेतृत्व में भारतीय सेना का ध्यान आधुनिक तकनीक अपनाने, आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और सैनिकों की क्षमता बढ़ाने पर रहेगा। उनका अनुभव और नेतृत्व भारतीय सेना को आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।भारत में सेना प्रमुख का पद सम्मान और जिम्मेदारी दोनों से जुड़ा होता है। सेना प्रमुख देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा के लिए काम करने वाले लाखों सैनिकों का नेतृत्व करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं